ThinkTrain · हिंदी में

नॉन-IT प्रोफ़ेशनल्स के लिए हिंदी में AI कोर्स। कोडिंग ज़ीरो।

AI आपकी नौकरी नहीं लेगा। AI जानने वाला ले सकता है। इस कोर्स में आप ChatGPT और Claude जैसे AI टूल अपने रोज़ के काम में इस्तेमाल करना सीखते हैं, और आख़िर में अपने काम के लिए अपना टूल बनाते हैं। सब कुछ हिंदी में, फ़ोन या लैपटॉप पर।

ये कोर्स किसके लिए है

  • बैंकिंग
  • बैक ऑफ़िस ऑपरेशंस
  • कॉल सेंटर
  • कस्टमर केयर
  • BPO एग्ज़िक्यूटिव
  • सीखना चाहने वाली गृहिणियाँ
  • हर नॉन-IT प्रोफ़ेशनल

आप क्या सीखेंगे

  • ईमेल, रिपोर्ट और summary AI से मिनटों में
  • ऐसे प्रॉम्प्ट लिखना जो हर बार सही नतीजा दें
  • AI की कॉन्फ़िडेंट गलतियाँ पकड़ना और कस्टमर का डेटा सुरक्षित रखना
  • बिना कोड लिखे अपने काम के लिए एक काम करने वाला टूल बनाना

एक प्लान, सब कुछ शामिल

वेब लर्निंग

₹2,999

AI फ़ाउंडेशन और सभी 24 लेसन हिंदी में, एक्सरसाइज़ और टेस्ट, अपनी सुविधा से।

चुनिए

शायद बाद में

लाइव ऑनलाइन क्लासेस

टीचर और ग्रुप के साथ लाइव ऑनलाइन क्लास में सीखना चाहते हैं? हमें बताइए कौन-सी भाषा, कौन-से दिन और कौन-सा समय आपके लिए ठीक है। ज़्यादा लोग पूछेंगे तो बैच प्लान करेंगे, और सबसे पहले आपको बताएँगे। कुछ बुक नहीं होता, कोई पैसा नहीं लगता।

इंटरेस्ट लिस्ट में जुड़िए

हम skill सिखाते हैं, नौकरी या कमाई का वादा नहीं करते।

जुड़ने से पहले फ़्री में देखिए

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मुझे बिल्कुल कोडिंग नहीं आती। क्या मैं सीख पाऊँगा?

हाँ। ये कोर्स उन्हीं के लिए है जिन्हें कोडिंग नहीं आती। आप सीखते हैं कि AI को साफ़ कैसे बताएँ और उसका जवाब कैसे जाँचें।

क्या पूरा कोर्स हिंदी में है?

हाँ। जुड़ते समय हिंदी चुनिए, तो लेसन, एक्सरसाइज़, टेस्ट और पॉडकास्ट सब हिंदी में मिलेंगे।

क्या फ़ोन पर सीख सकते हैं?

हाँ। वेब लेसन फ़ोन और लैपटॉप दोनों पर चलते हैं। अपना टूल बनाने के लिए लैपटॉप बेहतर है।

क्या नौकरी की गारंटी है?

नहीं। हम skill सिखाते हैं। नौकरी या सैलरी का वादा नहीं करते।